{"_id":"5b2a93d84f1c1bf16e8b8df5","slug":"11529517016-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक जुलाई को पहले रविवार को लगेगा पहला मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक जुलाई को पहले रविवार को लगेगा पहला मेला
Updated Wed, 20 Jun 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परंपरागत कोट मेले की तैयारियां पूरी
रायपुर सादात। आषाढ़ मास में गांव कोटकादर में लगने वाले परंपरागत कोट मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एक जुलाई को पहला मेला लगेगा। मेले में हजारों श्रद्धालुओं के पूजा अर्चना के लिए पहुंचने की संभावना है।
क्षेत्र के गांव कोटकादर में प्रतिवर्ष आषाढ़ मास में लगने वाला मेला न केवल जनपद बिजनौर बल्कि दूर-दूर तक पहचान रखता है। मान्यता है कि आषाढ़ मास के चार रविवार और सावन मास के एक रविवार यानी पांचों रविवार कल्याणमल देवता मंदिर पर माथा टेककर मांगी गई मुराद पूरी होती है। मेले के दौरान मंदिर में पूजा-अर्चना करने और प्रसाद चढ़ाने के साथ साथ मंदिर पर नवदंपति सुखद दांपत्य जीवन की कामना करते है जबकि माता-पिता कुंडारे लगाकर नवजात शिशु के स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं।
हाल ही में रविवार को कल्याणमल देवता मंदिर के कपाट खुल गए। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा एवं प्रचार सचिव राजीव शर्मा ने बताया कि एक जुलाई से लगातार पांच रविवार को लगने वाले मेले में हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्थाओं को बेहतर करने की कोशिश की गई है। भीषण गर्मी को देेखते हुए श्रद्धालुओं के लिए पांच इंडिया मार्क टू हैंडपंप, चार बोरिंग पंप और दो टंकियां रखी गई हैं। जाम एवं अन्य समस्याओं से निपटने के लिए पुलिस की मदद लेेते हुए श्रद्धालुओं को अनुकूल वातावरण प्रदान किया जाएगा।