{"_id":"5b031a9b4f1c1be8408b6d1c","slug":"11526930075-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला विधिक शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला विधिक शिविर
Updated Tue, 22 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला बंदियों को दी विधिक जानकारी
बिजनौर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला कारागार में महिला बंदियों और उनके साथ कारावास में रह रहे बच्चों के लिए विधिक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिला बंदियों को स्वास्थ्य के लिए जागरूक किया गया। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ऊषा सिंह ने महिलाओं की जांच कर परामर्श दिया। मोहम्मद शारिक एडवोकेट ने विधिक सहायता प्रदान की। जेल पैनल अधिवक्ता अक्षर प्रसाद, सविता देवी ने उच्चतम न्यायालय द्वारा जारी निर्देशों के बारे में बताया। जेल के शिक्षक संजीव दुबे ने बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक रहने को कहा। प्राधिकरण के सचिव दिलीप कुमार सचान ने बताया कि दस दिवसीय अभियान के अंतर्गत महिला बंदियों और उनके बच्चों के स्वास्थ्य, भोजन, शिक्षा की विशेष आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सुविधाएं व विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाएंगी।