{"_id":"5ae8b9d64f1c1b350a8b78e2","slug":"11525201366-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगो को जल बचाने का संदेश दे रहे है चंचल कटारिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगो को जल बचाने का संदेश दे रहे है चंचल कटारिया
Updated Wed, 02 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर। अंधाधुंध जल दोहन एवं गिरते भूगर्भ जल स्तर से चिंतित क्षेत्र के युवाओं ने लोगों को जल संरक्षण के लिए जागरूक करने का बीड़ा उठाया है। गांव हीमपुर पृथ्या निवासी चंचल कटारिया जन जाग्रति सेवा समिति के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं को साथ लेकर लोगों को जल बचाने का संदेश दे रहे हैं। सोमवार को समिति के सदस्यों ने प्रचार वाहन के माध्यम से नगर में लोगों से भावी पीढ़ी के लिए पानी बचाने की अपील की।
गांव हीमपुर पृथ्या निवासी चंचल कटारिया पेशे से शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि जनपद बिजनौर के नूरपुर, बुढनपुर, जलीलपुर व आकू ब्लॉक काफी दिनों से डार्क जोन घोषित हैं। इन ब्लॉक में भूगर्भ जल स्तर लगातार नीचे जा रहा है। डार्क जोन घोषित होने के कारण किसानों को पिछले कई वर्षों से बिजली के नए कनेक्शन नहीं मिल रहे हैं। लगातार इसी प्रकार से जल का दोहन होता रहा तो आने वाले कुछ वर्षों में पीने के लिए पानी की किल्लत हो जाएगी। इस समस्या को देखते हुए उन्होंने जन जाग्रति सेवा समिति नाम से एक संगठन बनाया तथा उसमें अपनी जैसी सोच रखने वाले क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक युवाओं का जोड़कर लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने का बीड़ा उठाया। समिति के सदस्य गांव-गांव जाकर लोगों से अनावश्यक रूप से पानी खर्च न करने अपील कर जल स्तर गिरने से भावी पीढ़ी को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए पानी बचाने का संदेश देते हैं। सोमवार को समिति के सदस्यों ने नगर में प्रचार वाहन के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश दिया। चंचल कटारिया ने बताया कि समिति के सदस्य प्रचार वाहन लेकर 20 जून तक गांव-गांव जाकर लोगों को जल संरक्षण के लिए जागरूक करेंगे। प्रचार वाहन के साथ केके शर्मा, अभिनीत भारद्वाज, सौरभ मलिक, जोगेंद्र वर्मा, दीपिका राजपूत, जयवीर यादव, शिवम गुर्जर, लविन चौहान, आशीष चौहान आदि रहे।