फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जिला योजना समिति के सदस्य पद के लिए हुआ चुनाव

जिला योजना समिति के सदस्य पद के लिए हुआ चुनाव

Thu, 29 Mar 2018 02:03 AM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
जिला योजना समिति के सदस्य पद के लिए हुआ चुनाव
अमरोहा। जिला योजना समिति की चार सीटों के लिए बुधवार को चुनाव हुआ जबकि, एक सीट रिक्त रह गई है। निकाय के सभासदों ने मतदान कर जिला योजना समिति में सदस्य भेेज दिए। इस दौरान चुनाव कक्ष के आसपास कई बार भीड़ लगी जिसे पुलिस ने बाहर खदेड़ दिया।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट में 11 बजे चुनाव शुरू हुआ। चुनाव शुरू होते ही सभासद वोट डालने के लिए उमड़ पड़े। शाम को मतगणना के साथ नतीजे घोषित कर दिए गए। हसनपुर पालिका क्षेत्र से सामान्य सीट पर अरविंद ने जीत दर्ज कराई। अरविंद ने फईम, समीर और विकास को मात दी। अरविंद को 60 वोट मिले। वहीं अनुसूचित जाति की सीट पर अमरीक सिंह ने 90 मत हासिल कर प्रवेश को हराते हुए जीत दर्ज कराई। पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित सदस्य पद की सीट पर जुबैर 81 वोट हासिल कर विजयी रहे। जुबैर ने रेखा को हराया। वहीं महिला सीट पर मरियम फातिमा 91 मत लेकर विजयी रहीं। मरियम फातिमा ने राजवती और संगीता को हराया। इसके अलावा एक सीट रिक्त रह गई है। इस सीट के लिए किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन नहीं कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed