फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   स्कूली बच्चों के बनवाए जाएं आधार कार्ड

स्कूली बच्चों के बनवाए जाएं आधार कार्ड

Wed, 07 Feb 2018 11:53 PM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
स्कूली बच्चों के बनवाए जाएं आधार कार्ड
स्कूली बच्चों के बनवाए जाएं आधार कार्ड
विज्ञापन

बिजनौर।
परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं तथा प्रवेश चाहने वाले बच्चों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिए गए हैं। एक अप्रैल से पूर्व बच्चों के आधार कार्ड बनवाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
स्कूलों में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए बच्चों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य किए गए हैं। बीएसए महेश चंद्र ने जिले के खंड शिक्षा अधिकारियों को दिए निर्देश में कहा है कि जिन बच्चों के आधार कार्ड नहीं हैं, उनके नए शिक्षा सत्र से शुरू होने से पूर्व आधार कार्ड बनवाए जाएं। उन्होंने बच्चों के प्रवेश लेने से पूर्व ही आधार कार्ड लेने को कहा है। वर्तमान में चल रहे शिक्षा सत्र में आधार कार्ड बनवाने को कहा गया था। अभी भी काफी बच्चों के आधार कार्ड नहीं हैं। इस कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बीएसए ने बताया कि स्कूलों में बच्चों को खेलने के लिए प्रत्येक स्कूल में दो- दो फुटबॉल उपलब्ध कराने को कहा है। बीएसए ने बताया कि शासन के निर्देशों का स्कूलों में पालन कराने के लिए जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

550 शिक्षक करेंगे रक्तदान
बिजनौर। बीएसए महेशचंद्र ने बताया कि आठ फरवरी को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं भावी रक्तदाता पंजीकरण शिविर विकास भवन में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस शिविर में जिले के 550 शिक्षकों का पंजीकरण कराया जाएगा। प्रत्येक ब्लॉक से 50-50 शिक्षकों को रक्तदान के लिए पंजीकरण कराने का लक्ष्य रखा गया है। सभी बीईओ को शिक्षकों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed