फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सहकारी समितियों के चुनाव अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

सहकारी समितियों के चुनाव अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

Sun, 14 Jan 2018 11:53 PM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
सहकारी समितियों के चुनाव अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण
बिजनौर। जिले की सहकारी समितियों के चुनाव के लिए नियुक्त किए गए चुनाव अधिकारियों को रविवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। आरक्षण सीटों पर नामजदगी कराने वाले दावेदारों से सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र लेने पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए है। सहकारी समितियों की चुनाव प्रक्रिया 15 जनवरी से शुरू हो रही है।
विज्ञापन

एआर अमित कुमार त्यागी के मुताबिक विकास भवन के सभागार में जिले की 96 सहकारी समितियों के संचालक मंडल का चुनाव संपन्न कराने के लिए नियुक्त 110 चुनाव अधिकारियों को रविवार को चुनाव आयोग द्वारा जारी चुनाव प्रक्रिया एवं निर्देशों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण शिविर में बताया गया कि प्रत्येक सहकारी समिति नौ निर्वाचन क्षेत्रों में विभाजित है। इनमें एससी, ओबीसी के एक-एक पद तथा महिलाओं के लिए दो पद आरक्षित है। चुनाव अधिकारी आयोग की गाइड लाइन का अच्छी तरह अध्ययन कर लें। आरक्षण सीटों पर नामांकन पत्र जमा करते समय सतर्कता बरतें। चुनाव अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि नामांकन कराने आए दावेदार का जाति प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी द्वारा जारी होना चाहिए। चुनाव अधिकारियों ने चुनाव के बारे में अपनी समस्याओं का समाधान किया। एआर के मुताबिक जो चुनाव अधिकारी किसी कारण से प्रशिक्षण में नही आ पाएं है उन्हें एडीसीओ द्वारा तहसील स्तर पर अलग से प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


17 जनवरी तक बकाया जमा करने वाले ले सकेंगे चुनाव में भाग
एआर अमित कुमार त्यागी के अनुसार जिले की 96 समितियों में दो लाख 84 हजार से अधिक किसान सदस्य है। 18 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। जो बकायेदार किसान 17 जनवरी तक अपना बकाया जमा कर देगा, वह चुनाव में भाग ले सकता है। चुनाव अधिकारी बकायेदारों की सूची का अध्ययन करने के बाद नामांकन जमा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 दिसंबर तक सदस्य बनने वाला ही लेगा चुनाव में भाग
एआर के मुताबिक 121 रुपये जमा करके समिति का सदस्य बनने वाले व्यक्ति पहली बार चुनाव में भाग लेंगे। जो किसान 15 दिसंबर तक 121 रुपये जमा करके समिति का सदस्य बन गया है, वहीं चुनाव में भाग ले सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed