फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   शिकायत लेकर एसडीएम से मिले पाडला के ग्रामीण

शिकायत लेकर एसडीएम से मिले पाडला के ग्रामीण

Tue, 02 Jan 2018 12:17 AM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
शिकायत लेकर एसडीएम से मिले पाडला के ग्रामीण
नजीबाबाद। खलिहान की जमीन पर अवैध कब्जा कर उस पर निर्माण कार्य करने की शिकायत प्रशासन से की गई है। पाडला के ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रुकवाकर जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार सुबह तहसील क्षेत्र के गांव पाडला निवासी ग्रामीण नरदेव सिंह, सुक्खे सिंह, जबर सिंह, गौरव कुमार, मुनेश शर्मा, विजेंद्र कुमार, अजीत सिंह, अरशद, राजीव कुमार तहसील पहुंचे। ग्रामीण एसडीएम एसके सिंह से मिले। ग्रामीणों ने बताया कि राजस्व रिकॉर्ड में परगना अकबराबाद के मौजा पाडला में खसरा नंबर 81 के रकबा 1.041 हेक्टेयर भूमि खलिहान के रूप में दर्ज है, जिस पर गांव पाडला के ही कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि खलिहान की जमीन पर अवैध कब्जे की पूर्व में शिकायत करने के बावजूद जमीन को कब्जा मुक्त नहीं कराया गया, जिसके चलते अब उस पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण कार्य रोकने का प्रयास करने पर उनके साथ अप्रिय घटना की आशंका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed