फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   संत पॉल्स स्कूल

संत पॉल्स स्कूल

Tue, 26 Dec 2017 01:25 AM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
संत पॉल्स स्कूल
फोटो
विज्ञापन

मंडावर। संत पॉल्स हाईस्कूल के प्रांगण में क्रिसमस उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शुरुआत में छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने अनेक गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। लघु नाटिकाओं के जरिये अनेकता में एकता व जरूरतमंदों की मदद करने का संदेश दिया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत चेयरपर्सन पति आसिफ शान ने स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास का मुख्य बिंदु होती है। विद्यार्थी पढ़ लिखकर ऊंचे मुकाम हासिल करें और अपने देश का नाम रोशन करें। प्रधानाचार्या प्रिंसी ने मन लगाकर पढ़ने व जरूरतमंदों की मदद करने का आह्वान किया।

चर्च में की गई विशेष प्रार्थना
फोटो
राजा का ताजपुर। क्रिसमस-डे पर ईसाई समुदाय द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे के गले लगकर क्रिसमस की बधाई दी तथा चर्च में प्रार्थना की। क्रिसमस पर ताजपुर स्थित चर्च पर मेले का आयोजन किया गया, जिसमें भारी भीड़ उमड़ी। मेले में सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

क्रिसमस के लिए ताजपुर के गिरजाघर में कई दिनों से तैयारियां की जा रही थी। चर्च को अंदर व बाहर सजाया गया। सुबह नौ बजे से साढ़े दस बजे तक चर्च में विशेष प्रार्थना की गई। प्रार्थना के बाद चर्च के फादर प्रभु यीशु मसीह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम सभी को उनके बताए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। प्रार्थना के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले लगकर क्रिसमस की बधाई दी। गिरजाघर पर पूरा दिन मेला लगा रहा तथा गिरजाघर की सुंदरता को देखने के लिए ताजपुर सहित काफी दूर-दूर से लोग पहुंचे। ताजपुर के गिरजाघर को राजा प्रताप सिंह के पुत्र राजा श्याम सिंह एवं राजा शिवनाथ सिंह ने अपनी ईसाई पत्नी मारग्रेट मैरी व बिलियम मैरी की प्रार्थना के लिए बनवाया था। उक्त गिरजाघर के निर्माण में संगमरमर पत्थर का इस्तेमाल किया गया है। उक्त गिरजाघर अपनी खूबसूरती व भव्यता के लिए जाना जाता है और इसे देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed