{"_id":"5a3411694f1c1b193e8b8e83","slug":"11513361769-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण पखवाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण पखवाड़ा
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर । आंगनबाड़ी केंद्रों पर 16 दिसंबर से पोषण पखवाड़ा मनाया जाएगा। केंद्रों पर नौनिहालों और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच होगी। इसके अलावा बच्चों को दिए जा रहे पोषाहार को दिए जाने के बारे में भी पूरी जानकारी दी जाएगी। शासन ने महिला बाल विकास एवं पोषाहार विभाग को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।
आंगनबाड़ी केंद्रों पर नौनिहालों, किशोरियों और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाएं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से संचालित होती हैं। योजनाओं के क्रियान्वयन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। शासन के निर्देश पर 16 दिसंबर से 30 दिसंबर तक आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज, ग्राम्य खाद्य एवं रसद, बेसिक शिक्षा विभाग के सहयोग से पोषण पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्वास्थ्य मेला लगाया जाएगा। गर्भवती महिलाओं, बालिकाओं व छह महीने से छह साल तक के बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कराई जाएगी। वजन दिवस अभियान भी चलाया जाएगा। बच्चों से कुपोषण खत्म करने के लिए गोद लिए गांवों में अधिकारी दो दिन तक दौरा करेंगे। केंद्रों पर बच्चों से कुपोषण दूर रखने के लिए गर्भवती महिलाओं के परिजनों को प्रसव पूर्व देखभाल की टिप्स दी जाएंगी। इस दौरान स्वस्थ्य मां स्वस्थ बच्चे की प्रतियोगिता आयोजित होगी और विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति भार्गव के मुताबिक पोषण पखवाड़े के आयोजन के संबंध में शासनादेश मिल गया है। इसके बारे में आंगनबाड़ी केंद्रों पर जानकारी दी जा रही है।