{"_id":"5a21ae444f1c1ba7678bf1c8","slug":"11512156740-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-पौड़ी हाइवे का रूट किया डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-पौड़ी हाइवे का रूट किया डायवर्ट
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर । जिला प्रशासन ने मतगणना को देखते हुए दिल्ली-पौड़ी हाइवे का रूट डायवर्ट किया। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चक्कर रोड़ पर कई बार जाम की स्थिति बन गई। दुपहिया वाहनों को गली-मोहल्लों से होकर निकलना पड़ा। कई मोहल्लों के रास्ते संकुचित होने के कारण घरों के सामने खड़े वाहनों से जाम लग गया।
जिले में शुक्रवार को निकाय चुनाव की मतगणना दिल्ली-पौडी मार्ग स्थित आरजेपी इंटर कॉलेज में थी। इसके कारण प्रशासन ने जजी चौराहे से बैराज रोड स्थित चक्कर चौराहे तक रास्ता बंद कर रूट डायवर्ट किया गया। मेरठ की ओर से आने वाले वाहनों को सीधे शहर में नहीं आकर चक्कर रोड से होते हुए जजी चौराहे से शहर में आना पड़ा। इसके कारण बैराज रोड स्थित चक्कर चौराहे पर अधिक वाहन होने के कारण कई बार जाम की स्थिति बन गई। दुपहिया वाहनों को गली-मोहल्लों से होकर गुजरने को मजबूर होना पड़ा। इसके कारण गली मोहल्लों में भी जाम लग गया।