फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मानक अनुंरूप सिल्ट सफाई न होने से किसान खफा

मानक अनुंरूप सिल्ट सफाई न होने से किसान खफा

Thu, 23 Nov 2017 01:38 AM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
मानक अनुंरूप सिल्ट सफाई न होने से किसान खफा
सिल्ट सफाई न होने से किसान खफा
विज्ञापन

- सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर लगाया गंभीर आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
धामपुर।
किसानों का आरोप है कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा माइनरों की मानक के अनुरूप सिल्ट सफाई नहीं कराई जा रही है। जिससे माइनरों में अंतिम छोर तक पानी पहुंचना मुश्किल है। उधर, एक्सईएन का कहना है कि माइनरों की सफाई मानक के अनुरूप कराई जा रही है। उमरी, भटियाना, नहटौर में माइनर की सफाई का काम चल रहा है। केवल सरकथलमाधों की सफाई का कार्य मनरेगा मद से होगा।

गांव मोरना, अलादीन पुर, मटौरा, भटियाना, खुशहालपुर के किसानों नरेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार, सोनू , कृपाल सिंह, गजेंद्र सिंह, धर्मपाल सिंह, रमेश सिंह का कहना है कि सिंचाई विभाग ने उमरी, भटियाना और नहटौर माइनर में सफाई का कार्य शुरू कर दिया है। लेकिन कार्य मानक अनुरूप नहीं हो रहा है। यदि ऐसा ही रहा तो माइनरों के अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंचेगा। इससे न तो विभाग का भला होगा और न ही किसानों का। एक्सईन राजीव कपिल शर्मा ने लगे आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि वह साइड का दौरा कर खामियों को दूर कराएंगे। वहीं किसानों ने मानक अनुरूप सफाई कार्य नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed