{"_id":"5988b7514f1c1bd8568b462d","slug":"11502132049-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, अन्य पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, अन्य पांच घायल
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफजलगढ़(बिजनौर)। हाईवे पर कार व दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहीं अन्य हादसों में बाइक सवार दंपति सहित तीन घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि आसफाबाद चमन निवासी जयराम सिंह पुत्र केवल सिंह, राजेश पुत्र बाबूराम व राकेश पुत्रचंद्रपाल अलियारपुर दो अलग-अलग बाइकों से अफजलगढ़ से गांव जा रहे थे। जैसे ही वह सीओ कार्यालय के सामने पहुंचे अचानक सामने से आ रही आईटेन कार से उनकी टक्कर हो गई। दोनों बाइकें कार से टकराने के बाद हाईवे पर गिर गई। हादसे में आसफाबाद चमन निवासी जयराम (38) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजेश व राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
उधर, रविवार शाम गांव भज्जावाला निवासी कैलाश बाइक से भज्जावाला आ रहा था । उसकी एक अन्य बाइक सवार से टक्कर हो गई। हादसे में कैलाश घायल हो गया। इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे भी हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं शेरकोट के गांव नसीरदीवाला निवासी चंद्रभान सिंह अपनी पत्नी के साथ बाइक से काशीपुर से अपने घर आ रहा था। गांव मौहम्मदपुर राजौरी के समीप पहुंचा तो अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में चंद्रभान और उसकी पत्नी दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें सीएचसी भर्ती कराया गया, जहां से चंद्रभान को गंभीर अवस्था के चलते हायर सेंटर भेजा गया।