{"_id":"59765c3d4f1c1b814b8b4632","slug":"11500929085-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"120 फिट लंबे तिरंगे संग भगवान भोले बाबा का जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
120 फिट लंबे तिरंगे संग भगवान भोले बाबा का जलाभिषेक
Updated Tue, 25 Jul 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश भक्ति का संदेश देने के लिए निकाली गई एक कांवड़ देश के नाम, वासुदेव तीर्थ पर किया गया जलाभिषेक
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
धर्म जागरण समन्वय समिति की ओर से देश भक्ति का संदेश देने के लिए रविवार को ब्रजघाट से निकाली गई एक कांवड़ देश के नाम यात्रा सोमवार को वासुदेव तीर्थ स्थल पर पहुंची। इस कांवड़ यात्रा में आरएसएस के विभिन्न संगठनों समेत भाजपाइयों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सोमवार की सुबह शिवानी बैंक्वेट हाल से कांवड़ यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई। जगह-जगह कांवड़ यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। कांवड़ यात्रा में शामिल लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ भगवान नीलकंठ का जलाभिषेक करते हुए देश भक्ति और राष्ट्रप्रेम की अनूठी मिसाल पेश की। इस दौरान हर-हर महादेव, बोल-बम और भारत माता के जयकारे गूंजे। अमरोहा शहर भगवा रंग में रंगा नजर आया।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभिन्न संगठनों ने कांवड़ यात्रा में भाग लिया। जिसमें भाजपा, भारत विकास परिषद, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हिंदू युवा वाहिनी आदि के कार्यकर्ता शामिल रहे। कांवड़ यात्रा में शामिल होने वाले सभी लोगों में देशभक्ति का गजब का उत्साह देखा गया। एक कांवड़ देश के नाम लेकर चल रहे बड़े में 120 फिट लंबा तिरंगा शामिल था, इसके अलावा सैकड़ों तिरंगे थे। बेड़े में पांच सौ लीटर का जल कलश रथ पर रख हुआ था। जिसमें गंगा जल भरा हुआ था। भारत माता की प्रतिमा इस रथ पर रखी हुई थी। जल कलश रथ को खींचने के लिए शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी रही। सुबह शिवानी बैंक्वेट हाल से यात्रा प्रारंभ हुई। शिवभक्त राष्ट्रीय ध्वज लेकर कांवड़ यात्रा के साथ-साथ चलते रहे। हर-हर महादेव, बोल बम-बम के जयघोष और देशभक्ति पर आधारित भजनों पर लोग नाचते गाते हुए वासुदेव तीर्थ स्थल पर पहुंचे। ब्रजघाट से जल कलश में लाए गंगा जल से भगवान भोले नाथ का जलाभिषेक किया। बोल बम, हर-हर महादेव के जयकारों के संग भारत माता के जयकारे गूंजे। इससे क्षेत्र का वातावरण भक्ति मय हो गया। अमरोहा भगवा रंग में रंगा नजर आया। जलाभिषेक के बाद, गंगा मैया, भारत माता की आरती की गई, प्रसाद का वितरण हुआ। शांतिपूर्ण कांवड़ यात्रा संपन्न हुई। सभी लोग अपने-अपने घरों को लौट गए। कांवड़ यात्रा के चलते सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रही। शांतिपूर्ण कांवड़ यात्रा संपन्न होने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।
कई स्थानों पर हुआ कांवड़ यात्रा का स्वागत
अमरोहा। शिवानी बैंक्वेट हाल से प्रारंभ हुई कांवड़ यात्रा का सोमवार को टीपी नगर तिराहे, अतरासी तिराहा समेत कई स्थानों पर भव्य स्वागत हुआ। काफी संख्या में लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा के चलते शहर में रही जाम की स्थिति
अमरोहा। कांवड़ यात्रा के चलते टीपी नगर तिराहा, अतरासी तिराहा, बिजनौर रोड पर जाम की स्थिति रही। हालांकि पुलिस की सख्ती के चलते जाम नहीं लगा। आरएसएस के विभाग प्रचारक अजय कुमार, सह विभाग प्रचारक नागेंद्र सिंह, जिला प्रचारक नरेंद्र कुमार, पूर्व विधायक हरपाल सिंह, पूर्व एमएलसी डा. हरि सिंह ढिल्लो, जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर, नगर अध्यक्ष राकेश वर्मा, रंचना ढिल्लो, ब्रजेश चौधरी, युद्धवीर सिंह, तिलक राज चौहान, पंडित कपिल शर्मा, सतीश अग्रवाल, विजय पंवार, राम सिंह सैनी, पूरन सिंह सैनी, डा. केएस सैनी, मुकेश सक्सेना, आशा आर्य, गोपी सैनी, विनीता सैनी समेत सैकड़ों लोग कांवड़ यात्रा में शामिल हुए।