फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   परिकल्पना के आधार पर सड़कों का निर्माण कराती है पीडब्ल्यूडी

परिकल्पना के आधार पर सड़कों का निर्माण कराती है पीडब्ल्यूडी

Tue, 27 Jun 2017 12:11 AM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
परिकल्पना के आधार पर सड़कों का निर्माण कराती है पीडब्ल्यूडी
सड़क निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी के पास नहीं है गाइड लाइन
विज्ञापन

बिजनौर। जीवनभर की कमाई से बनाया घर भले से ही किसी के लिए पूरी दुनिया हो, लेकिन पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के लिए इससे कोई मतलब नहीं है। विभाग के पास सड़क निर्माण के लिए कोई दिशा निर्देश नहीं है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को शिकायत की गई तो इसका खुलासा हुआ।

पीडब्ल्यूडी द्वारा जिले भर में सड़कों का निर्माण किया जाता है। नई सड़क बनाने के लिए पुरानी सड़क को तोड़कर उसपर आरबीएम डालकर पहले से ऊंची कर बनाया जाता है। आबादी में बार-बार इस तरह सड़कों का निर्माण किए जाने से मोहल्ले में मकान सड़क की तुलना में गहराई में चले जाते हैं। बरसात में इन मकानों में बारिश का पानी घूस जाता है। कई जगह सड़कों को ऊंची उठाकर बनाने का विरोध भी किया जा चुका है, लेकिन अधिकारी अपनी मनमानी ही करते हैं। बिजनौर के सिविल लाइन गंगानगर निवासी विकल महर्षि ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के शिकायत प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री कार्यालय से की थी। प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी ने मुरादाबाद के अधीक्षण अभियंता से इस संबंध में जवाब मांगा तो इस पर हरकत में आए विभागीय अधिकारियों ने शिकायत कर्ताओं को पत्र लिख बताया है कि पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत मार्गों का निर्माण एवं सड़क एवं परिवहन मंत्रालय भारत सरकार एवं भारतीय रोड मार्गदर्शों के सिद्धांतों के अनुसार परिकल्पना के आधार पर किया जाता है। वर्तमान समय तक उच्च स्तर से उपरोक्त विशिष्टियों से भिन्न मार्ग निर्माण के संबंध में अन्य कोई दिशा निर्देश प्राप्त नहीं है। इससे साफ है कि अफसरों को सड़कों को बनाते वक्त किसी के मकान से कोई लेना देना नहीं है। कहीं भी वह सड़क को ऊंची करके बना लेते हैं। अफसरों के जवाब के पत्र को शिकायतकर्ता विकल महर्षि को भीे भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed