{"_id":"594a51164f1c1b3e1f8b462b","slug":"11498042646-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों के समर्थन में किसानों ने किया चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों के समर्थन में किसानों ने किया चक्का जाम
Updated Wed, 21 Jun 2017 04:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद (बिजनौर) (ब्यूरो)। भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में किसानों ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत क्षेत्र में तीन स्थानों पर चक्का जाम कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। दो से ढाई घंटे तक दो राष्ट्रीय राजमार्गों और नांगल-चंदक मार्ग पर जाम में फंसे लोग परेशान रहे।
नांगलसोती के खानपुर तिराहा पर भाकियू के ब्लॉक संगठन मंत्री अजय बालियान व नाथे सिंह के नेतृत्व में किसानों ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों का आरोप था कि केंद्र सरकार ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने का वादा किया था। रिपोर्ट लागू न कर उल्टे किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। किसानों ने मध्य प्रदेश में किसानों पर गोली चलाने की निंदा करते हुए शहीद हुए किसानों के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग उठाई। सुबह नौ से 11 बजे तक किए गए चक्का जाम और प्रदर्शन में सत्यपाल सिंह, हुकम सिंह, कुलवीर सिंह, राजीव, मुकेश, आफाक, बालकराम, फुरकान, हेमेंद्र चौधरी, यूसुफ सहित कई किसान शामिल रहे। इस दौरान नांगल थाना प्रभारी केएम दोहरे पुलिसकर्मियों के साथ जाम स्थल से वाहनों एवं राहगीरों को अन्य रास्तों से गुजारने में लगे रहे।
उधर, मोटा महादेव तिराहा क्षेत्र में किसानों ने मांगों के समर्थन में चक्का जाम किया। विजयपुर के किसान बलवीर सिंह की अध्यक्षता एवं अवनीश कुमार के संचालन में हुई सभा भाकियू तहसील अध्यक्ष इकबाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष मदन चौहान, नरदेव सिंह, ओमप्रकाश, पवन कुमार, विनोद परमार, महेंद्र सिंह ने कहा कि जब जब सरकार किसानों का उत्पीड़न करेगी, तब तब किसान यूनियन सरकार को जवाब देगी। दो घंटे तक चले चक्का जाम के दौरान प्रदर्शनकारियों ने एमपी सरकार को बर्खास्त करने, किसानों पर फायरिंग करने वाले अधिकारियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करने, देश भर में सभी किसानों के ऋण माफ करने सहित कई मांगें उठाईं।
विज्ञापन
दूसरी ओर भाकियू के जिला सचिव बाबूराम तालान, युवा जिलाध्यक्ष लाल सिंह, होशियार सिंह, बाबूराम तोमर के नेतृत्व में किसानों ने गुनियापुर में हाईवे पर चक्का जाम कर फसल बीमा के नाम पर किसानों का शोषण बंद करने, सभी किसानों का समस्त ऋण माफ करने, विद्युत व्यवस्था में सुधार करने और नहरों में पानी छोड़ने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में तेजपाल सिंह, महाशय, धर्मेंद्र राणा, ध्यान सिंह, नीटू सिंह, कुलवीर सिंह, कुंवर सिंह सहित कई किसान शामिल रहे।
भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में किसानों ने किया विरोध
केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, जाम में फंसे लोग
फोटो - 21एनजेडबी01ए, 01बी