{"_id":"5c967d65bdec22143e2c6082","slug":"111553366373-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक के पहिए के नीचे आकर दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक के पहिए के नीचे आकर दो युवकों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक के नीचे आकर दो युवकों की मौत, एक घायल
चांदपुर। बिजनौर बाईपास रोड पर ट्रक के पहिये के नीचे आने से दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, एक युवक घायल हो गया। दोनों युवकों की मौत सेे परिजनों में कोहराम मचा है। घायल युवक को बिजनौर रेफर किया गया है।
मोहल्ला कटारमल निवासी नईम अहमद का 18 वर्षीय पुत्र अजीम अहमद, मोहल्ला मंडी कोटला निवासी अच्छन का 18 साल का पुत्र शाहबाज व असलम का 20 साल का पुत्र फईम अहमद बाइक पर देवी मंदिर के पास गड्ढा कॉलोनी से अपने घर आ रहे थे। पुलिस के अनुसारबिजनौर रोड पर अली मस्जिद के पास बाइक को युवकों ने जल्दबाजी में ट्रक के सामने से बायीं ओर ले जाने की कोशिश की। ट्रक व बाइक के बीच दूरी कम थी और बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। हालांकि ट्रक चालक ने बाइक सवारों की तरफ ध्यान नहीं दिया। अजीम व शाहबाज ट्रक के पहिये के नीचे आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच फईम दूर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी स्याऊ से बिजनौर के लिए रेफर किया गया है। परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। कोतवाली निरीक्षक सतेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रक बबराला से यूरिया लेकर किरतपुर जा रहा था। ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। दोनों मृतक युवक हेलमेट नहीं पहने थे।