{"_id":"5c719a52bdec22737d20d88d","slug":"111550948946-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा के मुख्य जोन इंचार्ज के खिलाफ विकास भवन में धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा के मुख्य जोन इंचार्ज के खिलाफ विकास भवन में धरना
Sun, 24 Feb 2019 12:39 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 24 Feb 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
बीएसपी लोगो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा के मुख्य जोन इंचार्ज गिरीश चंद्र के खिलाफ पूर्व सह जोन कोआर्डिनेटर डा.सत्यपाल सिंह सहित बसपा कार्यकर्ताओं ने विकास भवन में धरना दिया। गिरीश चंद्र पर पार्टी को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए उन्हें पार्टी से निकालने की मांग की गई।
डा.सत्यपाल सिंह ने कहा कि गिरीश चंद्र व उनके प्यादों ने पार्टी को लूट का अड्डा बना दिया है। उनके खिलाफ 24 जनवरी को धरना दिया गया था तो उन्होंने अपने साथियों के साथ उन पर जानलेवा हमला किया था। कहा कि गिरीश चंद्र ने पुलिस पर दबाव बनाकर कार्रवाई नहीं होने दी।
वक्ताओं ने कहा कि नगीना व बिजनौर लोकसभा की सभी विधानसभाओं में मार्च के प्रथम सप्ताह से जनता की अदालत लगाकर गिरीश चंद्र की कार गुजारियों के बारे में जनता को बताया जाएगा। गिरीश चंद्र को पार्टी से न निकाले जाने तक यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि गिरीश चंद्र की वजह से पार्टी लगातार गिरावट की तरफ है। उन्होंने पार्टी को मृत संख्या पर पहुंचा दिया है। धरने का संचालन नजाकत अली ने किया। इस दौरान आजाद शेख, राजवीर रवि, देवेंद्र, चंदू सिंह, हरिराज, कामेंदद्र रवि, विजय रवि, नितिन रवि आदि मौजूद रहे।