{"_id":"5c6d9f76bdec2275c51246a5","slug":"111550688118-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण तहसील समाधान दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण तहसील समाधान दिवस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने ठेकेदार को किया तलब
नगीना। संपूर्ण तहसील समाधान दिवस में 39 शिकायत पंजीकृत हुईं। मौके पर छह शिकायतों का निस्तारण किया गया। डीएम ने अधिकारियों को सभी शिकायतों का निस्तारण करने का आदेश दिया।
तहसील संपूर्ण तहसील समाधान दिवस में एसडीएम गजेंद्र कुमार, देवेंद्र पांडेय, एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव समेत जिले के समस्त विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। डीएम से मिलने पहुंचे सेदखेड़ी, डेलपुरा, अलीगढ़, पुरैनी के ग्रामीणों अरविंद कुमार, डॉ. योगेंद्र, आदेश कुमार, इंदर सिंह, राजीव राणा ने प्रार्थना पत्र देकर पुरैनी स्थित गन्ना तोल केंद्र पर चार दिन से सड़क खराब होने की वजह से आ रही परेशानी को दूर किए जाने की मांग की। डीएम ने मार्ग पर काम करने वाले हाईवे के ठेकेदार को तलब किया और तीन दिन में समस्या का समाधान किए जाने के निर्देश दिए। डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी को भी निर्देशित किया कि वे धनगर समाज के प्रमाण पत्र मौके पर जांच कर बनाएं। धनगर समाज के लोग राजकुमार, छत्रपाल सिंह, दयाराम, कृष्ण कुमार, धरम वीर, विजयपाल, नारायण, नरेश कुमार के नेतृत्व में डीएम से मिले। उन्होंने डीएम को नगीना तहसील में धनगर जाति के व्यक्तियों के निवास करने वाले गांव की सूची भी प्रस्तुत की।