फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   कंप्यूटर व टेबलेट से सजेंगे परिषदीय स्कूल

कंप्यूटर व टेबलेट से सजेंगे परिषदीय स्कूल

Wed, 13 Feb 2019 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
कंप्यूटर व टेबलेट से सजेंगे परिषदीय स्कूल
बिजनौर। शासन ने इंटीग्रेटेड स्कीम फॉर स्कूली शिक्षा के तहत परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को टैबलेट तथा कंप्यूटर उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए हैं। बच्चों को तकनीकी शिक्षा से जोड़ा जाएगा। जल्द ही स्कूलों में इसकी व्यवस्था होगी। खरीदारी के लिए इस पर काम करना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा का जीर्णोद्घार करने की कवायद की जा रही है। परिषदीय स्कूलों में तकनीकी शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है। स्कूलों में मिशन कायाकल्प शुरू किया गया है। अब शासन ने इंटीग्रेटेड स्कीम फॉर स्कूली शिक्षा के तहत जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, एबीआरसी, प्राइमरी व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को टैबलेट उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। शासन के अनुसचिव उमेश कुमार तिवारी ने आदेश जारी कर कहा है कि जिला स्तर पर डीएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित की जाएगी, जो स्कूलों के प्रधानाध्यापकों के लिए टैबलेट की खरीदारी करेगी। समिति में सूचना विज्ञान अधिकारी, बीएसए, डायट के प्राचार्य भी शामिल रहेंगे। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षा के लिए लैपटॉप, प्रोजेक्टर आदि भी खरीदा जाएगा। स्कूलों में चलने वाले कार्यक्रमों की मानीटरिंग प्रत्येक ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी करेंगे। शासन की ओर से बीईओ को भी कंप्यूटर उपलब्ध कराया जाएगा। इसी वित्तीय वर्ष में स्कूलों में इसकी व्यवस्था की जानी है। ताकि एक अप्रैल से नए शिक्षा सत्र में शिक्षा विभाग के अफसर स्कूलों में होने वाली गतिविधियों पर नजर रख सकें। स्कूलों में की जाने वाली गतिविधियों को सीधे शासन को भेजा जाएगा। स्कूलों में शिक्षकों को टैबलेट व कंप्यूटर के संचालन में दक्ष किया जाएगा। जिला समन्वयक सलीम अख्तर बेग ने शासन के आदेश की पुष्टि की है।
विज्ञापन

दूसरी ओर, बीईओ शिव कुमार ने बताया कि परिषदीय स्कूलों को कान्वेंट स्कूलों की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। जिले के कई स्कूलों में स्मार्ट क्लास का संचालन कराया गया है। शासन के जो भी आदेश होंगे, उनका पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed