{"_id":"5c44b551bdec22120179a40c","slug":"111548006737-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वगुरू बनने की कगार पर है भारत:संजय जोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वगुरू बनने की कगार पर है भारत:संजय जोशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वगुरु बनेगा भारत: संजय जोशी
बिजनौर। भाजपा के पूर्व संगठन महामंत्री संजय विनायक जोशी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में दुनिया आज भारत की ओर देख रही है। देश फिर से विश्वगुरु बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। देश का विकास करने के लिए एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना होगा।
एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित युवा सम्मेलन में संजय विनायक जोशी ने कहा कि युवा ही समाज को दिशा देते हैं। किसी देश का भविष्य युवाओं पर ही निर्भर होता है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के युवाओं के लिए बहुत योजना ला चुके हैं। कौशल विकास मिशन से देश के करोड़ों युवाओं में तकनीकी निपुणता आई है। कहा कि मुद्रा योजना, जन धन योजना से देश का हर वर्ग बैंकों से जुड़ा है। कहा कि स्वामी विवेकानंद द्वारा समाज को दी गई दिशा का आज भी अनुसरण किया जा रहा है। कहा कि युवा समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य, जागरूकता, स्वच्छता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान से जुड़कर समाज सुधार करें। डॉ. दिनेश उपाध्याय ने कहा कि युवा ही किसी देश की किस्मत बदल सकते हैं। प्रदेश अध्यक्ष विपुल तोमर ने कहा कि युवा शक्ति मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प ले तो विपक्षी गठबंधन भी पानी भरता नजर आएगा। कार्यक्रम का संचालन महंत विजयानंद सरस्वती महाराज ने किया। कार्यक्रम के आयोजन में अनित ढाका, हर्ष छिल्लर, अंकुर चौधरी, हिमांशु, रोबिन चौधरी, पूर्व पालिकाध्यक्ष डॉ. नवनीत गर्ग, हरेंद्र, दीपक चौहान, श्रीराम जिंदल आदि रहे।