फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   गन्ना भुगतान की मांग को लेकर गुस्साए किसानों ने तहसील पर डाला डेरा

गन्ना भुगतान की मांग को लेकर गुस्साए किसानों ने तहसील पर डाला डेरा

Thu, 03 Jan 2019 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
गन्ना भुगतान की मांग को लेकर गुस्साए किसानों ने तहसील पर डाला डेरा
तहसील पर डाला डेरा उठाई भुगतान की मांग
विज्ञापन

चांदपुर। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न होने से गुस्साए किसानों ने तहसील में डेरा डाल दिया। मिल प्रबंधक ने दस जनवरी तक लोन पास होने व भुगतान करने का आश्वासन दिया। भुगतान होने तक भाकियू ने तहसील पर अपना धरना जारी रखने की घोषणा की। भुगतान न होने पर 12 जनवरी को महापंचायत करने और कार्यालयों में पुराल भरने की चेतावनी दी। मिल द्वारा किसानों का सत्र 2017-18 का गन्ना भुगतान न किए जाने से किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। भाकियू के बैनर तले बुधवार को किसानों ने तहसील पर डेरा डाल दिया। तहसील पर प्रदेश महासचिव रामौतार सिंह की अध्यक्षता व जिला संरक्षक विजय पाल सिंह के संचालन में चले धरने पर वक्ता शासन प्रशासन पर जमकर भड़के। वक्ताओं ने कहा कि जब तक बकाया गन्ना भुगतान नहीं होता किसानों का धरना जारी रहेगा। धरने पर एसडीएम आलोक कुमार यादव की मौजूदगी में मिल के सीजीएम तेजवीर सिंह व गन्ना जीएम सुशील कुमार ने किसानों को आश्वासन दिया कि दस जनवरी तक लोन पास हो जाएगा। लोन पास होते ही किसानों का बकाया गन्ना भुगतान हो जाएगा। पंचायत ने 11 तक धरना जारी रखने व 12 जनवरी को महापंचायत करने का एलान किया। वक्ताओं ने कहा कि यदि 11 तक गन्ना मूल्य भुगतान नहीं हुआ तो 12 जनवरी को आरपार की लड़ाई होगी। कार्यालयों में पत्ती पुराल भर दी जाएंगी। धरने को जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह, जिला महासचिव कुलदीप सिंह, रामपाल सिंह, लुधियान सिंह, हुकुम सिंह, शीशपाल सिंह, नौवहार सिंह, राजीव कुमार, उदयराज सिंह प्रधान, सतपाल सिंह, मुखिया रामफल सिंह, उत्तम सिंह प्रधान, सोमपाल सिंह प्रधान, नैन सिंह, सुरेंद्र सिंह, असलम खां, उदयवीर सिंह, धर्मवीर सिंह, गजेंद्र सिंह, राजवीर सिंह आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed