{"_id":"5c194401bdec2256e90e056b","slug":"111545159681-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बूथ, दस यूथ से लोकसभा चुनाव में होगी जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक बूथ, दस यूथ से लोकसभा चुनाव में होगी जीत
विज्ञापन
‘एक बूथ, दस यूथ’ से लोकसभा चुनाव में होगी जीत
नगीना। भाजपा युवा मोर्चा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को एक बूथ, दस यूथ का मंत्र देकर लोकसभा चुनाव में विजय पताका फहराने की अपील की गई।
सोमवार रात वाल्मीकि बस्ती गौरव राज वाल्मीकि के आवास पर आयोजित नई कार्यकारिणी के सम्मान समारोह में जिलाध्यक्ष रवि चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। कहा कि पार्टी ने 2019 के चुनावों में ऐतिहासिक जीत दिलाने की जिम्मेदारी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की सौंपी है। इससे पूर्व भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष मोहक अग्रवाल व उनकी नई नगर कार्यकारिणी को जिलाध्यक्ष रवि चौधरी ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजीत अग्रवाल की अध्यक्षता तथा नगर महामंत्री सौरभ मित्तल के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में जिला मंत्री अनूप वाल्मीकि, नमामि गंगे के संयोजक प्रमोद चौहान, मंत्री अरविंद गहलोत, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक भूपेश चौहान, वरिष्ठ नेता कुंवर कृष्ण बलदेव, पूर्व नगर अध्यक्ष सौरभ मित्तल, शिव शंकर सक्सेना, युवा नगर अध्यक्ष मोहक अग्रवाल, सार्थक गुप्ता, अजीत अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल आदि मौजूद रहे।