फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   अतिक्रमण बना नासूर, सड़कों पर जाम से जनता हलकान

अतिक्रमण बना नासूर, सड़कों पर जाम से जनता हलकान

Wed, 12 Dec 2018 12:27 AM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण बना नासूर, सड़कों पर जाम से जनता हलकान
सड़कों पर जाम से जनता परेशान
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में अतिक्रमण का जाल बढ़ता जा रहा है। विभाग द्वारा ठेलों को हटाकर ‘अतिक्रमण हटाओ अभियान’ की औपचारिकता पूरी कर ली जाती है। अतिक्रमण से जिले भर की सड़कों पर जाम के हालात रहते हैं। स्थायी अतिक्रमण के खिलाफ तो कई सालों से अभियान नहीं चलाया गया है।

बिजनौर शहर में अतिक्रमण नासूर बनता जा रहा है। आलम यह है कि लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। सिविल लाइन, मुख्य बाजार, मोहल्ला चाहशीरी, रोडवेज बस स्टैंड समेत शहर के अन्य इलाकों में व्यापारियों ने अपनी दुकानें के आगे सामान रखा हुआ है। अतिक्रमण के खिलाफ जब अभियान चलता है तब कुछ व्यापारी सामान हटा लेते हैं। लेकिन बाद में सामान फिर रख दिया जाता है। अतिक्रमण के कारण प्रतिदिन सड़के भी जाम रहती हैं। सर्वाधिक जाम शास्त्री चौक, जजी चौक, नगर पालिका चौराहा व शंभू दयाल चौराहे पर रहता है। यहां जाम को खुलने में भी काफी समय लग जाता है। सबसे ज्यादा परेशानी छुट्टी के बाद घर जाने वाले विद्यार्थियों को होती है। ये विद्यार्थी जाम में फंसे रहते हैं। शहर में सबसे बड़ी जाम की समस्या ई रिकशा ने खड़ी कर रखी है। पांच हजार से ज्यादा ई रिकशा शहर में दौड़ रही हैं। इन ई रिकशा की वजह से जगह जगह जाम लगा रहता हैं। उधर, प्रशासन ने भी ई रिकशा के खिलाफ कोई अभियान नहीं चलाया है। एसडीएम बृजेश कुमार के अनुसारदो दिन बाद अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। किसी भी सूरत में अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed