{"_id":"5bfc461bbdec2241b6287bc9","slug":"111543259675-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 व 30 नवंबर को कार्यबहिष्कार करेंगे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 व 30 नवंबर को कार्यबहिष्कार करेंगे कर्मचारी
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
29 व 30 नवंबर को कार्य बहिष्कार करेंगे कर्मचारी
बिजनौर। उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने प्रांतीय आह्वान पर 29 व 30 नवंबर को कार्य बहिष्कार कर 13 सूत्रीय ज्ञापन डीएम को सौंपने का निर्णय लिया गया।
सोमवार को आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा कि कई बार संघ ने शासन तक अपनी 13 सूत्रीय मांगें डीएम के माध्यम से पहुंचाई, लेकिन अभी तक इनका समाधान नहीं हुआ। इससे कर्मचारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि 20 नवंबर 2018 को डीएम को संघ की ओर से एक ज्ञापन दिया गया था, लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। इससे परेशान होकर जिले की पांचों तहसीलों सहित कलक्ट्रेट कर्मचारी 29 व 30 नवंबर को कार्य बहिष्कार करेंगे।