{"_id":"5bccca33bdec22696c1d1499","slug":"111540147763-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर प्रवेश मामले में हिजामं ने तथाकथित महिला स्वतंत्रता सम्बंधी प्रयास की निंदा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर प्रवेश मामले में हिजामं ने तथाकथित महिला स्वतंत्रता सम्बंधी प्रयास की निंदा की
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
Sabrimala Temple
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘धार्मिक मान्यताओं को तोड़ना नहीं चाहतीं हिंदू महिलाएं’
चांदपुर। हिंदू जागरण मंच की बैठक में वक्ताओं ने साबरीमला मदिर में प्रवेश पर तथाकथित महिला स्वतंत्रता संबंधी प्रयासों की निंदा की है। दया विहार स्थित मंच कार्यालय में विपिन भारद्वाज की अध्यक्षता व विभोर गर्ग के संचालन में हुई बैठक में प्रांतीय मंत्री डॉ. प्रदीप कुमार भाटिया ने कहा कि साबरीमला मंदिर पर न्यायालय के आदेश के बावजूद धर्म परायण महिलाएं स्वविवेक से मंदिर में प्रवेश करने की इच्छुक नहीं हैं। यह सारा नाटक विधर्मियों के द्वारा रची कूटनीति का ही हिस्सा है। प्रांतीय मंत्री ने कहा कि जिन दो महिलाओं ने मंदिर में जाने का प्रयास किया उनमें एक मुस्लिम महिला तथा दूसरी वेतनभोगी पत्रकार है जिनका धर्म परायणता से दूर का भी नाता नहीं है। कोर्ट के आदेश के बाद भी कोई धर्म परायण महिला मंदिर में जाकर आदि काल से चली आ रही परंपरा को तोड़ना नहीं चाहती। बैठक में अरुण, शक्ति शर्मा, राजन, शिवम, कुलदीप शर्मा, राहुल, कृष्ण, विजयवीर सिंह, मोनू सैनी, चंद्रपाल सैनी, सौरभ, संजीव आदि मौजूद रहे।