{"_id":"5b9ffeab867a557fe67e1ed0","slug":"111537212075-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणपति बप्पा मोरया अब के बरस तू जल्दी आ...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणपति बप्पा मोरया अब के बरस तू जल्दी आ...
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। गणेश चतुर्थी पर शहर में गणेश विसर्जन शोभायात्रा बड़े ही हर्षोंल्लास और धूमधाम से निकाली गई। भक्तों ने होली खेलकर भगवान गणेश को विदाई दी। अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को सराबोर कर दिया। शोभायात्रा में भक्त श्रद्धालु गणपति बप्प मोरया अगले के बरस तू जल्दी आ... भजन की धुन पर जमकर थिरके। शहर में शोभायात्रा निकालने के बाद ब्रजघाट में भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया। शोभायात्रा के दौरान भारी सुरक्षा बल तैनात रहा।
सोमवार को गणेश उत्सव मंडल के तत्वावधान में आयोजित बेगम सराय स्थित श्री शिव मंदिर में पांच दिवसीय गणेश उत्सव का विधि विधान से संपंन हुआ। सुबह में भक्तों द्वारा हवन में आहुति देकर गणपति बप्पा का पूजन किया। इसके बाद भगवान गणेश की महाआरती हुई और विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान गणेश की विशाल प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रही। विभिन्न स्थानों पर लोगों की फूलों की बारिश कर गणपतिजी का स्वागत हुआ। गाजे बाजे संग निकली शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर खुशी हा इजहार किया। शोभायात्रा बेगम सराय मंदिर से शुरू होकर सराफा बाजार, मोहल्ला कटरा गुलाम अली, अंबेडकर पार्क से आजाद मार्ग होती हुई पुराना रोडवेज आकर समाप्त हुई। जिसके बाद भक्त भगवान गणेश की प्रतिमा को लेकर ब्रजघाट के लिए रवाना हुए। इस दौरान नारायण दास सराफ, मनोज वर्मा, विजय शंकर, गजेंद्र पाटिल, सतीश पाटिल, प्रशांत पाटिल, सुरेश पाटिल आदि मौजूद रहे।