फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   छज्जा गिरने से बच्ची घायल, बिजली टीम का घेराव, हंगामा

छज्जा गिरने से बच्ची घायल, बिजली टीम का घेराव, हंगामा

Thu, 13 Sep 2018 12:55 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
छज्जा गिरने से बच्ची घायल, बिजली टीम का घेराव, हंगामा
अमरोहा। नगर के मोहल्ला बगला के इमामबाड़े में हुआ दर्दनाक हादसा अभी लोगों के जहन से निकला नहीं था कि मोहल्ला सराय कोहना में एक बड़ा हादस होने से बाल-बाल बच गया। बिजली विभाग की टीम छतों पर चढ़कर बिजली चेकिंग कर रही थी। जैसे ही टीम बर्फ विक्रेता के मकान पर चढ़ी तभी छज्जा भरभराकर गिर पड़ा। जिसके मलबे में दबकर तीन साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। गुस्साए लोगों ने टीम का घेराव कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और टीम को छुड़ाया। लोगों ने अवैध वसूली करने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

हादसा शहर के मोहल्ला सराय कोहना में हुआ। यहां बुधवार को बिजली विभाग की टीम चेकिंग करने पहुंची थी। बिजली अधिकारी व कर्मचारी बर्फ विक्रेता सलमान की छत पर चढ़कर बिजली चेकिंग करने लगी। आरोप के मुताबिक सलमान ने दीवार को कमजोर बताते हुए टीम से छत पर चढ़ने के लिए मना किया था। बावजूद इसके टीम जबरन छत पर चढ़ गई। जिससे भरभराकर मकान का छज्जा गिर पड़ा। जिसके मलबे में तीन वर्षीय आयशा दब गई। आनन-फानन में लोगों ने मलबा हटाकर बच्ची को बाहर निकाला और निजी अस्पताल में भर्ती कराया। गनीमत रही की बड़ा हादसा होने से बच गया। गुस्साए लोगों ने बिजली टीम को घेर लिया और खूब खरी खोटी सुनाई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हंगामा कर रही भीड़ को शांत किया। इसके बाद बिजली विभाग की टीम मौके पर भाग निकली। मोहल्ला वासियों ने अवैध वसूली कर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

------------

- बिजली टीम छत पर नहीं चढ़ी थी। बल्कि एक महिला हड़बड़ाहट में केबिल खींचने लगी थी। छज्जा कमजोर रहा होगा। इसलिए वह गिर गया। बिजली विभाग की टीम बिना अनुमति छत पर नहीं चढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नरेश कुमार, एसडीओ अमरोहा शहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed