{"_id":"5b916f28867a55019a1f7ad1","slug":"111536257832-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच गांवों में होगी पुन: चकबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच गांवों में होगी पुन: चकबंदी
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर। उत्तर प्रदेश इलाहाबाद के राजकीय गजट एवं शासन के निर्देशों के अनुपालन में तहसील नगीना के पांच गांवों में चकबंदी प्रक्रिया पुन: प्रारंभ की जाएगी। जिलाधिकारी/जिला उप संचालक चकबंदी ने बताया कि इनमें ग्राम अब्दीपुर, हरवंशपुर उर्फ ब्राह्मणवाला, कमालपुर पुरैनी, अब्दुल अजीजपुर, कवामुद्दीनपुर हरवंश तथा महारतपुर कला शामिल हैं। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारियों को चकबंदी योजना के कार्य में प्रगति लाने के लिए निर्देश दिए हैं।
विधिक साक्षरता कार्यक्रम नौ सितंबर को
बिजनौर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राकेश सिंह ने बताया कि अध्यक्ष/जिला जज की अध्यक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से नौ सितंबर को 10 बजे बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ विषय पर नजीबाबाद स्थित पीएनएस अरिहंत पब्लिक एकेडमी में विधिक साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने जनसामान्य से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर लाभ उठाने की अपील की है।