{"_id":"5b9026ad867a557e8327b562","slug":"111536173741-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच के दौरान ज्योति के घर पर नही मिला शौचालय बना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच के दौरान ज्योति के घर पर नही मिला शौचालय बना
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जांच के दौरान ज्योति के घर पर नहीं मिला शौचालय बना
हल्दौर।
गांव कुम्हारपुरा में शौचालय के मामले में जांच करने पहुंची टीम को ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों की जांच टीम से तीखी नोकझोंक हुई। बाद में जांच टीम ने ग्रामीणों को निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन देकर शांत किया। जांच के दौरान महिला ज्योति के घर पर शौचालय बना नहीं मिला है।
गांव कुम्हारपुरा में करीब चार दिन पूर्व गांव के ह्रदेश सिंह की पत्नी ज्योति देवी के घर पर शौचालय नहीं बना हुआ है। पिछले दिनों वह जंगल में गई थी। वहां पैर फिसलकर गिरने पर ज्योति ने एक बच्चे को जन्म दिया। थोड़ी देर बाद नवजात की मौत हो गई। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान राजबाला देवी पर गांव में मनमाने ढंग से अपने चहेतों के घरों पर शौचालय बनवाने का आरोप लगाया था। शौचालय नही बनने पर अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजने का एलान किया था। मंगलवार को बच्चे स्कूल नहीं गए थे। डीएम के निर्देश पर बुधवार की शाम करीब तीन बजे जांच टीम में शामिल जिला युवा कल्याण अधिकारी विशाल कुमार, पंचायत राज विभाग डीपीसी लव कुमार, आरईएस के जेई विनोद कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी विकास कुमार गांव पहुंचे। जांच टीम ने गांव के प्राथमिक विद्यालय में खुली बैठक कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। बैठक में ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर काफी गहमागहमी रही। जांच टीम ने डोर टू डोर जाकर लोगों के घरों में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत बनाए गए शौचालयों की जांच की। इस दौरान ग्राम प्रधान के पति धर्मवीर सिंह व ग्रामीणों की बीच भी तीखी नोकझोंक हुई। जांच टीम ने जंगल में प्रसव होकर उसके नवजात शिशु की मौत होने वाली महिला ज्योति के घर पर शौचालय बना नहीं पाया। बाद में जांच अधिकारी ने ग्रामीणों को मामले की निष्पक्ष जांच करने का आश्वासन देकर शांत किया। जिला युवा कल्याण अधिकारी विशाल कुमार ने कहा कि जांच आख्या अधिकारियों को भेज दी जाएगी।