फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बाढ राहत की सभी तैयारियां पूर्ण

बाढ राहत की सभी तैयारियां पूर्ण

Sat, 28 Jul 2018 12:53 AM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
बाढ राहत की सभी तैयारियां  पूर्ण
बाढ़ राहत की सभी तैयारियां पूर्ण
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद में बाढ़ राहत की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इसके लिए जनपद में 34 बाढ़ राहत चौकियां बनाई गई हैं। चिकित्सा के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी की ओर से समस्त 11 ब्लाकों में बाढ़ कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। जिला मुख्यालय समेत सभी तहसील में बाढ़ नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं।
अपर जिलाधिकारी विरा/बाढ प्रभारी ने बताया कि जनपद की बिजनौर तहसील में गंगा व मालन नदी, धामपुर में खो, गांगन, राम गंगा, बनैली, पीली, फीका, नजीबाबाद में गंगा व मालन नदी, नगीना में मालन व चांदपुर तहसील से होकर गंगा बहती है। जनपद में कुल बाढ़ प्रभावित गांव 321 है। बाढ़ से प्राय प्रभावित होने वाले गांव 67 हैं। इनमें संवेदनशील गांव कुंदनपुर गंगा नदी कटाव, शेरकोट-कोपा एवं हादकपुर खो नदी कटाव, गौसपुर गंगा नदी कटाव बाया मार्जिनला, सुखरो नदी, भगवानपुर खो नदी से अत्यधिक प्रभावित होते हैं। बताया कि सिंचाई विभाग की ओर से बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। इसमें मध्य गंगा बैराज, बिजनौर, दारानगर विदूर कुटी तथा अफजलगढ़ सिंचाई खंड धामपुर तथा खो-बैराज, पीली जलाशय निरीक्षण गृह एवं हरेवली बैराज पर की है। इसमें जनपद में कुल बाढ़ चौकी 34, बाढ़ नियंत्रण कक्ष छह बनाए गए हैं। जनपद में नावों की उपलब्धता 35 तथा नाविक गोताखोरों की संख्या 31 है। बाढ़ शरणालयों की संख्या 33 है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ठेकेदारों से भूसे के रेट के लिए टेंडर किए जा चुके हैं। निगोसिएशन की प्रक्रिया प्रगति पर है। पशुओं के टीकाकरण का कार्य भी मई में पूर्ण कर लिया गया है। प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 12 एंबुलेंस उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया है कि राहत एवं बचाव के लिए उपलब्ध संसाधनों की व्यवस्था की गई है। जरूरत पर पीएसी और सेना के रुकने की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed