{"_id":"5b22bc9d4f1c1b13358b6c23","slug":"111529003165-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ट्रांसफार्मर से पूरे नगर को बिजली देने में जुटा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ट्रांसफार्मर से पूरे नगर को बिजली देने में जुटा विभाग
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांसफार्मर फुंका, बिजली संकट गहराया
नजीबाबाद। नगर की विद्युत आपूर्ति से जुड़ा 10 एमवीए का मुख्य ट्रांसफार्मर फुंकने से नगर में बिजली संकट उत्पन्न हो गया है। ईद के त्योहार से पूर्व ट्रांसफार्मर फुंकने से बिजली अधिकारियों के पसीने छूटे हुए हैं। उधर भीषण गर्मी में बिजली ठप होने से जन-जीवन प्रभावित है। नगरपालिका परिषद की पेयजल उपलब्ध कराने की वैकल्पिक व्यवस्था भी बिजली संकट से प्रभावित है।
विद्युत निगम और नागरिकों के लिए भीषण गर्मी में बिजली संकट चुनौती बन गया है। ऐन ईद से पूर्व 132 केवी उपसंस्थान पर नगर की विद्युत आपूर्ति से जुड़ा 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर बुधवार दोपहर फुंक गया। उपसंस्थान से 10-10 एमवीए के ट्रांसफार्मरों से नगर के टाउन फीडर और ईजीसी फीडर को विद्युत आपूर्ति दी जा रही थी। एक ट्रांसफार्मर फुंकने से आधा नगर भीषण गर्मी में बुधवार की दोपहर से बिजली संकट की मार झेल रहा है। नगर के कई क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को भी दिन भर विद्युत आपूर्ति ठप रही।
एसडीओ विकास कुमार ने बताया कि एसई सीपी सिंह के निर्देश पर अधिशासी अभियंता नरेश अरोड़ा ने तत्काल उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम से प्राप्त करने के लिए रवाना हो चुके हैं। एसडीओ ने बताया कि नगर में विद्युत और पेयजल आपूर्ति सुचारु रखने के लिए टाउन फीडर की सप्लाई ईजीसी फीडर से जुड़े 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर से संबद्ध की गई है।
विज्ञापन
नगर के विभिन्न क्षेत्रों को दो से तीन घंटे अंतराल से विद्युत आपूर्ति दी जा रही है। उन्होंने बताया कि नगर के लोड को कम करने के लिए रायपुर से पुकार सिनेमा तक की विद्युत आपूर्ति 132 केवी से निकले पारसलोक कॉलोनी फीडर से जोड़ दी गई है। जिससे नगर का एक हजार केवीए विद्युत भार कम हो गया है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में नागरिकों को ईद के पर्व पर अधिक से अधिक विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने की जानकारी देते हुए जनता से विद्युत संकट की घड़ी में सहयोग करने की अपील की।
ट्रांसफार्मर लेने एक्सईएन मेरठ पहुंचे
नजीबाबाद। 10 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर प्राप्त करने के लिए अधिशासी अभियंता नरेश अरोड़ा विद्युत निगम के पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम मेरठ कार्यालय पर डेरा डाले हुए हैं। बृहस्पतिवार की देर शाम तक ट्रांसफार्मर नहीं मिला था। उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर मिलने के बाद चार से छह घंटे 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाने में लगेंगे। इसके बाद नए ट्रांसफार्मर को कम से कम 12 घंटे नो लोड पर चलाया जाएगा। टेस्टिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद नए ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति सुचारु की जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह सुचारु होने में दो से तीन दिन का समय लगेगा।