{"_id":"5a8331d44f1c1b90268b9ff6","slug":"111518547412-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ियों की कार पलटी, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ियों की कार पलटी, दो गंभीर
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगीना (बिजनौर) । हरिद्वार से जल लेकर वापस जा रहे कांवड़ियों की कार अनियंत्रित होकर पलटने से उसमें सवार चार कावंड़िए घायल हो गए ।
जनपद बदायूं के ग्राम इस्लाम नगर निवासी धर्मवीर (28), सुमेरी (35) अपने दो अन्य साथियों के साथ कार से जल लेकर वापस घर जा रहे थे। मंगलवार सुबह जब कार सात बजे नगीना-धामपुर मार्ग स्थित ग्राम पुरैनी पहुंची तो कार चला रहे धर्मवीर को नींद की झपकी लग गई। इससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार चला रहा धर्मवीर और सुमेरी घायल हो गए, दोनों घायलों को स्वास्थ्य सेवा क ी ओर से नगीना सीएचसी पर उपचार के लिए लाया गया और मामूली रूप से चोटिल हुए दो अन्य साथियों का इलाज पुरैनी में प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। गांव पुरैनी के प्रधान पति अनूप चौहान सूचना मिलने पर ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और पलटी कार को सीधा करवाया। बाद में चारों घायलों को प्राइवेट कार से गांव इस्लाम नगर तक पहुंचाया गया। थाना प्रभारी संजय प्रताप सिंह ने बताया कि सभी घायल कांवड़िए अपने साथियों के साथ सुरक्षित घरों को चले गए।