{"_id":"5a4149b84f1c1b0d698c4339","slug":"111514228152-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभु ईसा मसीह के जन्मदिन पर प्रार्थना सभाएं और कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभु ईसा मसीह के जन्मदिन पर प्रार्थना सभाएं और कार्यक्रम आयोजित
Updated Tue, 26 Dec 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभु के जन्मदिन पर प्रार्थना सभाएं और कार्यक्रम आयोजित
फोटो- 25एनजेडबी06आर
नजीबाबाद। क्रिसमस पर्व पर सेंट मेरीज चर्च सहित विभिन्न गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाओं के साथ शांतिदूत प्रभु ईसा मसीह का भाव पूर्ण स्मरण किया गया।
सेंट मेरी चर्च में रविवार की देर रात मुख्य पुरोहित सेंट जोंस आश्रम के प्रोवेंशियल फादर वीजू वडक्किल सीएमआई के निर्देशन में क्रिसमस पर विशेष प्रार्थना सभा हुई। फादर डेविस, फादर जौनी, फादर जिम, फादर वीजू सबास्टिन, सेंट मेरी के फादर वर्गीस, फादर अज्जो की सहभागिता से प्रार्थना सभा हुई। बाइबिल से पाठ के साथ मुख्य पुरोहित फादर वीजू वडक्किल ने प्रभु यीशु को प्रेम और शांति का दूत बताते हुए उनके त्याग और बलिदान को अविस्मरणीय बताया।
क्रिसमस पर्व पर सेंट मेरी चर्च में प्रभु ईसा मसीह के जीवन पर आधारित आकर्षक झांकी सजाई गई। शांति और सद्भाव जुलूस का भी आयोजन किया गया। उधर मैथोडिस्ट चर्च में फादर आशीष ने ईसा मसीह के जन्मदिन पर आयोजित रंगारंग कार्यक्रमों से पूर्व प्रार्थना कराई। उन्होंने प्रभु ईसा मसीह के संदेश को व्यवहार में लाने की सलाह दी। सेंट जोंस आश्रम राजारामपुर, गांव राजपुर नवादा स्थित गिरजाघर सहित क्षेत्र के गिरजाघरों में मिशनरी सदस्यों ने ईसा मसीह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।