फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बार एसोसिएशन नजीबाबाद के चुनाव की घोषणा

बार एसोसिएशन नजीबाबाद के चुनाव की घोषणा

Sun, 17 Dec 2017 11:58 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
बार एसोसिएशन नजीबाबाद के चुनाव की घोषणा
नजीबाबाद (ब्यूरो)। नजीबाबाद बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव कार्यक्रम घोषित किया गया। 23 दिसंबर 2017 को चुनाव होगा। वरिष्ठ अधिवक्ता विजय कुमार शर्मा को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। जमना प्रसाद, खलील अहमद, अशोक तोमर और इरशाद अहमद सहायक निर्वाचन अधिकारी होंगे। निर्वाचन अधिकारी विजय शर्मा ने एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव प्रक्रिया की घोषणा की। उन्होंने बताया कि 23 दिसंबर 2017 को नियमावली के अनुसार प्रात: 10 बजे से सायं तीन बजे तक पूजा बार हॉल में संपन्न होने वाले चुनाव में 333 अधिवक्ता वोट डाल सकेंगे। 18 और 19 को दिसंबर को प्रात: 10 बजे से तीन बजे तक ड्यूज क्लीयर किए जाएंगे। 20 दिसंबर को प्रात: 10 बजे से दो बजे तक नामांकन होगा। इसी दिन 2 बजे से 3 बजे के मध्य जांच और नाम वापसी होगी और 23 दिसंबर 2017 को प्रात: 10 बजे से 3 बजे तक मतदान के बाद अपराह्न 3:30 बजे से मतगणना संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed