{"_id":"5a2ed4af4f1c1b4e718b892b","slug":"111513018543-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्स्ईएन के खिलाफ निगम कर्मचारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्स्ईएन के खिलाफ निगम कर्मचारियों का प्रदर्शन
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर। विद्युत निगम खंड कार्यालय के कर्मचारियों ने सोमवार को विद्युत वितरण खंड धामपुर द्वितीय एक्सईन अमित सक्सेना के खिलाफ प्रदर्शन किया।
निगम कर्मचारी मोहम्मद अकरम, दीपक शर्मा, पंकज शर्मा, धीरेंद्र कुमार, सीबी सिंह, सत्यप्रकाश, हरिराम , राकेश कुमार, आशा देवी, सुमित्रा देवी, विकास कुमार ने बताया कि धामपुर डिवीजन दो खंडों में विभक्त सरकार की ओर से विभक्त हुआ है। ऐसा होने पर यहां धामपुर द्वितीय खंड के नाम से नया डिवीजन सृजित हुआ है। इस खंड के एक्सईएन अमित कुमार सक्सेना है। आरोप है कि नौ दिसंबर को माह का दूसरा शनिवार को सार्वजनिक अवकाश होने के बाद भी एक्सईएन ने उनसे रोज की तरह से कार्यालय को खुलवाया और काम कराने का प्रयास किया। जो कर्मचारी नहीं आए उन्हें आदेशों का उल्लंघन करने के आरोप में नोटिस जारी कर दिए। जिसकी वजह से कर्मचारियों ने सोमवार को डिवीजन में एक्सईएन के खिलाफ प्रदर्शन किया और कृत कार्रवाई को बगैर शर्त वापस लेने की मांग की।
मामला निपट गया: एक्सईएन
एक्सईएन अमित सक्सेना का कहना है कि उनका मकसद कर्मचारियों की भावनाओं से खिलवाड़ करना नहीं था। कर्मचारियों से सोमवार को मिलकर बैठकर वार्ता हो गई है। अब किसी प्रकार का कोई मामला नहीं रह गया है।