{"_id":"5a22e9384f1c1bce408baa78","slug":"111512237368-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलतफहमी में बहन की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलतफहमी में बहन की पिटाई
Updated Sat, 02 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
गलतफहमी में बहन की पिटाई
चंदक। क्षेत्र के गांव की छात्रा शनिवार सवेरे ट्यूशन पढ़ने चंदक आई थी। वापसी में वह अपनी सहपाठियों के साथ घर जा रही थी। उसके हाथ में मोबाइल था। रास्ते में उसका भाई मिला, बहन के हाथ में मोबाइल देख भाई ने बिना पूछताछ के उसे थप्पड़ जड़ दिए। भाई ने घर चल कर उसे सबक सिखाने के लिए कहा। डरी सहमी वह घर पहुंची, भाई के आने के बाद माता पिता से बहन की शिकायत की। उसकी इस हरकत से परिजन आग बबूला हो गए। उन्होंने सच बताने को कहा। परिजनों के रवैये को देख लड़की ने बताया की मोबाइल मेरा नहीं भाई का है। उसने यह पास के गांव की रहने वाली मेरे स्कूल में पढ़ने वाली लड़की को दिया था। उसी ने यह लौटाया है, भाई ने अपनी पोल खुलते देख वह वहां से खिसक लिया।