{"_id":"59ac476d4f1c1bec278b5078","slug":"111504462701-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटर साइकिलों की टक्कर में पांच जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोटर साइकिलों की टक्कर में पांच जख्मी
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नींदडू़। दो मोटरसाइकिलों के आमने-सामने से टकराने के परिणाम स्वरूप एक बच्चे समेत पांच वयस्क जख्मी हो गए।
रविवार को अपराह्न करीब पांच बजे मोहल्ला कुरैशियान का मोहम्मद फरमान पुत्र फारूक अपनी भाभी बिसमिल्ला तथा कमसिन भतीजे अयान के साथ मोटर साइकिल द्वारा धामपुर रिश्तेदारी में जा रहा था। जब उसकी मोटर साइकिल पल्लावाला के सामने पहुंची, तभी सामने से आ रहे बुद्ध बाजार निवासी फरमान पुत्र नन्हें की मोटर साइकिल से टकरा गई। इस बाइक पर पीछे सुबहान भी बैठा था। आमने सामने से हुई टक्कर में फरमान पुत्र फारूक, बिसमिल्ला, अयान, फरमान पुत्र नन्हें और सुबहान जख्मी हो गए। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धामपुर में दाखिल कराया गया है।