{"_id":"5980c8504f1c1b98798b45ae","slug":"111501612112-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोप - राजनीतिक षड्यंत्र के तहत निलंबित की गई दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोप - राजनीतिक षड्यंत्र के तहत निलंबित की गई दुकान
Updated Tue, 01 Aug 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद । निलंबित राशन की दुकान को बहाल करने की मांग को लेकर उपभोक्ताओं ने तहसील में हंगामा किया। बताया कि राशन की दुकान को लेकर की जा रही राजनीति का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है।
क्षेत्र के गांव हिंदूपुर से कई राशन उपभोक्ता मंगलवार को तहसील पहुंचे। उपभोक्ताओं ने राशन वितरण व्यवस्था चरमराने पर रोष जताते हुए हंगामा किया। अकरम, सुरेश, लियाकत, शरीफ, इब्राहीम, नाजमा, शमशीदा, सलीमा, राशिद, हसीना, जमीला, सायरा, शमीमा, रईसा आदि उपभोक्ताओं ने बताया कि हिंदूपुर में राशन डीलर जमील अहमद की ओर से संचालित राशन की दुकान को राजनीतिक षड्यंत्र के तहत निलंबित किया।
हिंदूपुर के उपभोक्ताओं को गुनियापुर में डीलर सरिता की सरकारी सस्ता गल्ला दुकान से संबंध कर दिया गया। उपभोक्ताओं ने करीब चार किलोमीटर के फासले से राशन लेकर आने में खासी दिक्कत और राशन संबंधी जानकारी समय पर नहीं मिल रही है। उपभोक्ताओं ने निलंबित दुकान को बहाल करने की मांग की। उधर, मौके पर उपभोक्ता सूची में गलत नाम शामिल होने का दावा करने वाले क्षेत्रीय लोगों से उपभोक्ताओं की नोकझोंक से माहौल गर्मा गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कर मामला निपटाया।