{"_id":"61aa6e350734f4426c63360a","slug":"110-cctv-cameras-are-installed-in-23-police-stations-of-the-district-bijnor-news-mrt5674821170","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 23 थानों में लगे हुए हैं 110 सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 23 थानों में लगे हुए हैं 110 सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन

बिजनौर। भले ही सरकार ने शुक्रवार को प्रदेश के सभी थानों में सीसीटीवी लगाने का फैसला किया हो लेकिन अपने यहां इनकी जरूरत पहले ही समझ ली गई थी। जिले के सभी 23 थानों में 110 सीसीटीवी लगे हुए हैं। अब नए नियमों के मुताबिक 200 और सीसीटीवी लगाए जाएंगे।
जनपद में दो महिला थाना समेत 23 थाने हैं। इनमें दो साल पहले सीसीटीएनएस की और से दो-दो कैमरे सभी थानों में लगवाए गए थे। इसके बाद जिले के सभी थानों में और सीसीटीवी लगाए जाने की जरूरत समझी गई। अब सभी थानों में 5-5 सीसीटीवी लगे हुए हैं। एसपी के अनुसार जिले के सभी थानों में 110 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। जिनकी फुटेज भी 5 से 6 महीने तक सुरक्षित रखी जाती है। थानों के अलावा पुलिस क्षेत्राधिकारी के 6 कार्यालय में भी सीसीटीवी लगे हुए हैं।
लगाए जा सकते हैं 200 सीसीटीवी कैमरे
सरकार ने तय किया है कि एक थाने में 12 से लेकर 16 सीसीटीवी लगाए जाएंगे। हालांकि जिला बिजनौर का कोई थाना इतना बड़ा नहीं है कि 16 सीसीटीवी की जरूरत पड़े। ऐसे में सभी 23 थानों में 200 सीसीटीवी लगाए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। एक अनुमान के तौर पर जिले के सभी थाने और पुलिस चौकी में सीसीटीवी लगाने के लिए करीब एक करोड़ रुपये की लागत आ सकती है। हालांकि किस जिले को कितना बजट मिलेगा, यह शासनादेश के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
जिले के सभी थानों में 5-5 सीसीटीवी पहले ही लगवा दिए गए थे। जिले की महत्वपूर्ण पुलिस चौकी भी सीसीटीवी की निगरानी में है। अब सरकार के नए नियमों के मुताबिक पूरा परिसर कवर्ड करा दिया जाएगा - डॉ. धर्मवीर सिंह पुलिस अधीक्षक।