{"_id":"5827636f4f1c1bf47eb3c005","slug":"11-new-centers-will-be-opened","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 नए सेंटर खोले जाएंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 नए सेंटर खोले जाएंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 13 Nov 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में शासन द्वारा गन्ने का सुरक्षण आदेश जारी कर दिया गया है। जिले में इस बार 11 नए सेंटर खोले जाएंगे। बिजनौर शुगर मिल को भी 11 सेंटर दिए गए हैं। बिजनौर शुगर मिल के चक्के 13 नवंबर को घूम जाएंगे।
कई शुगर मिल शुरू होने के बाद भी गन्ना सुरक्षण आदेश जारी न होने से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। किसान गन्ना विभाग के चक्कर लगा रहे थे। शासन ने अब सुरक्षण आदेश जारी कर दिया गया है। शासन द्वारा नए 11 गन्ना क्रय केंद्र बनाए गए हैं। महमदाबाद, समसपुर, अख्लाकपुर, मुकरपुर बलिाई, शादीपुर कला, इस्माइलपुर, जहानाबाद द्वितीय, मंडावर, ककराला व नजीबाबाद नए क्रय केंद्र बनाए गए हैं। अब तक केवल मिल गेट पर गन्ना तौल रही बिजनौर शुगर मिल को भी अनेक मिलों के 11 गन्ना क्रय केंद्र दिए गए हैं। बिजनौर शुगर मिल को जमालपुर पठानी(नया), पूरनपुर(नया), अगरी, अलावलपुर प्रथम, अलावलपुर द्वितीय, कंभौर प्रथम, मंडावली प्रथम, मंडावली द्वितीय, चौकी गोकलपुर, मंगोलपुरा, काजीवाला क्रय केंद्र बिजनौर शुगर मिल को दिए गए हैं। बिजनौर शुगर मिल के प्रशासनिक अधिकारी एके सिंह के अनुसार रविवार(आज) शुगर मिल में पेराई सत्र शुरू हो जाएगा।