{"_id":"6206983a16e38f1ab273155c","slug":"109-companies-of-paramilitary-force-reached-the-district-bijnor-news-mrt576647766","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में पहुंचीं पैरामिलिट्री फोर्स की 109 कंपनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में पहुंचीं पैरामिलिट्री फोर्स की 109 कंपनी
विज्ञापन
बिजनौर में फ्लैग मार्च करती फोर्स।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में पहुंचीं पैरामिलिट्री फोर्स की 109 कंपनी
बिजनौर। विधानसभा चुनाव का मतदान सोमवार को होना है। शांतिपूर्वक मतदान कराने के लिए जिले में पैरामिलिट्री फोर्स की 109 कंपनी पहुंच गई हैं। दूसरे जिलों से सात हजार पुलिस बल ने भी आमद करा दी है। अर्द्धसैनिक बलों के जवानों सहित करीब 27 हजार जवान तैनात किए जाएंगे। शांति पूर्वक चुनाव कराने के लिए आठों विधानसभाओं को 250 सेक्टर में बांटा गया है।
शुक्रवार को भी पैरामिलिट्री फोर्स की दो कंपनी बिजनौर पहुंचीं। जबकि इससे पहले 107 कंपनी पहुंच चुकी थीं। एक कंपनी में करीब सौ जवान होते हैं, ऐसे में पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों की संख्या ही करीब 11 हजार पहुंच गई। जिन्हें स्कूल-कॉलेज में ठहराया गया है। वहीं, दूसरे जनपदों से चुनाव ड्यूटी पर आने वाले करीब सात हजार पुलिसकर्मी भी बिजनौर पहुंच चुके हैं। इनके अलावा 6500 होमगार्ड भी बूथों पर तैनात किए जाएंगे। जिले के तीन हजार पुलिसकर्मियों की भी चुनाव में ड्यूटी रहेगी। कुुल मिलाकर करीब 27 हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती मतदान के दिन बूथों पर रहेगी।
मुचलका पाबंद किए गए 73 हजार लोग
चुनावों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस पिछले दो महीनों से तैयारी कर रही है। जिलेभर में 73 हजार लोगों को मुचलका पाबंद किया गया है। जिससे झगड़ा फसाद न होने पाए। झगड़ालू प्रवृत्ति के लोगों को रेड कार्ड जारी किए गए हैं। बूथों के आसपास रहने वालों को येलो कार्ड दिए गए हैं। जिनसे पुलिस को सहयोग की अपेक्षा है, उन्हें ग्रीन कार्ड दिए गए हैं। जिले में तीस हजार लोगों को रेड, येलो और ग्रीन जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
एक नजर यहां भी
मतदान केंद्र 1671
बूथ 3111
कुल मतदाता 26,90,448