{"_id":"5c800187bdec2214204734f0","slug":"101551892871-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिक् शा चालक की मौत पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिक् शा चालक की मौत पर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिक्शा चालक की मौत पर हंगामा
बिजनौर। सिविल लाइन में रिक्शा एसोसिएशन कार्यालय के पास एक महिला की चाय की दुकान है। महिला के साथ कुछ लोगों ने बदसलूकी कर उसकेे रिश्तेदार के साथ मारपीट कर दी। बैराज रोड पर कांशीराम कॉलोनी में रहने वाले रिक्शा चालक सलीम उर्फ सुक्खा भी वहां पहुंच गया। इस दौरान हमलावर भाग निकले। महिला ने सलीम पर हमलावरों को भगाने का आरोप लगाया। मामला निपट गया, सलीम अपने घर चला गया। रात में उसकी मौत हो गई, जिसके बाद रिक्शा चालकों में आक्रोश फैल गया। रिक्शा चालकों और परिजनों ने पुलिस के डर से सलीम की मौत होने का आरोप लगाकर खूब हंगामा किया। शहर कोतवाल रामसेवक पुलिस बल के साथ मौके पहुंचे। अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। दोनों पक्षों में वार्ता के बाद समझौता करा दिया गया। कुछ लोगों का कहना था कि पुलिस ने सलीम की पिटाई कर दी थी, इस वजह से हार्ट अटैक से उसकी मौत हुई है।
महेश कुमार बने सीओ नजीबाबाद
बिजनौर। एसपी संजीव त्यागी ने सीओ सिटी महेश कुमार का नजीबाबाद तबादला कर दिया है। नजीबाबाद के सीओ अरुण कुमार को सीओ सिटी बनाकर बिजनौर भेजा है। महेश कुमार पहले भी सीओ नजीबाबाद रह चुके हैं।