फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   प्रधानों ने लापरवाही बरतने वाले चिकित्सकों के खिलाफ की जांच की मांग

प्रधानों ने लापरवाही बरतने वाले चिकित्सकों के खिलाफ की जांच की मांग

Wed, 13 Feb 2019 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
प्रधानों ने लापरवाही बरतने वाले चिकित्सकों के खिलाफ की जांच की मांग
नहटौर। ब्लॉक परिसर में ग्राम प्रधान संघ की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि सीएचसी में तैनात चिकित्सकों द्वारा उपचार में लापरवाही बरतने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मरीजों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। छह फरवरी को गिलाड़ा निवासी राजीव कुमार के चोटिल होने पर उपचार के बिना ही रेफर कर दिया गया। रात के समय चिकित्सक ड्यूटी से नदारद रहते हैं। ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य केंद्रों को मिलने वाली राशि पर कमीशन मांगा जाता हैं। एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगवाने के लिए मरीजों को भटकना पड़ता है। महिलाओं के प्रसव कराने के लिए भी वसूली की जाती हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री सहित स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को शिकायत पत्र भेजकर जांच की मांग की है। इस मौके पर ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष करन सिंह, संजीव कुमार, नवनीत चौधरी, गेंदा सिंह, अबरार अहमद, राजवीर सिंह, ब्रजपाल सिंह, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed