{"_id":"5c3638b4bdec22570e791131","slug":"101547057332-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांठ बवाल में मंत्री समेत 60 लोगों के हुए वारंट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांठ बवाल में मंत्री समेत 60 लोगों के हुए वारंट जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांठ बवाल में मंत्री समेत 60 लोगों के वारंट जारी
नूरपुर (बिजनौर)। 2014 में कांठ के गांव अकबरपुर चंदेरी में मंदिर से लाउडस्पीकर उतारने के विवाद में कांठ में हुए बवाल के मामले में गिरफ्तार हुए 60 लोगों के विरुद्ध हाईकोर्ट से जमानती वारंट जारी हुए हैं। इनमें पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह का वारंट भी शामिल है। इस मामले में नूरपुर के भी आठ लोग गिरफ्तार हुए थे। इनमें से एक की मौत हो चुकी है। बाकी बचे सात आरोपियों को 11 जनवरी को हाईकोर्ट में पेश होना पड़ेगा।
2014 में कांठ के गांव अकबरपुर चंदेरी में मंदिर से लाउडस्पीकर उतारने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इस मामले में कांठ में महापंचायत बुलाई गई थी। पुलिस ने लोगों को कांठ आने से रोकने के लिए काफी कोशिश की थी, लेकिन बड़ी संख्या में लोग पुलिस की घेराबंदी को तोड़कर कांठ पहुंच गए थे और वहां रेलवे ट्रैक जाम कर दिया था। इस दौरान भीड़ की पुलिस से भिड़ंत हो गई थी। गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया था। पत्थर लगने से मुरादाबाद के तत्कालीन डीएम चंद्रकांत भी आंख में चोट लगने से घायल हुए थे। इस मामले में पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह सहित करीब 60 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
नूरपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मेंद्र जोशी के अलावा सरदार हरभजन सिंह, प्रेमपाल सिंह रवि, सरदार जसविंदर पांडेय, हरमीत सिंह, जीवन सिंह, कमलकिशोर, राजपाल सिंह एवं बेगराज सिंह को पुलिस ने उसी दिन गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। तीन माह बाद उनकी जमानत हुई थी। बेगराज सिंह की बीमारी के कारण दो वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। बाकी सभी आरोपियों पर एसीजेएम कोर्ट मुरादाबाद में मुकदमा चल रहा है। पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर यह मुकदमा हाईकोर्ट में चला गया। मुरादाबाद में पड़ने वाली मुकदमे की तारीखों पर सभी आरोपी पहुंच रहे थे, लेकिन मुकदमे के हाईकोर्ट जाने पर समय पर तारीखों की जानकारी न मिलने के चलते सभी आरोपियों के विरुद्ध वारंट जारी हो गए। अब सभी को 11 जनवरी को हाईकोर्ट में पेश होना है। भाजपा नेता धर्मेंद्र जोशी ने पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह, मुरादाबाद विधायक रितेश गुप्ता सहित सभी आरोपियों के वारंट जारी होने की पुष्टि की है।