{"_id":"5c1944c2bdec22571b3c1e88","slug":"101545159874-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोवर-रेंजर्स निपुण प्रशिक्षण शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोवर-रेंजर्स निपुण प्रशिक्षण शिविर
विज्ञापन
आपात सेवाओं का दिया गया प्रशिक्षण
नजीबाबाद। रोवर-रेंजर्स निपुण प्रशिक्षण शिविर में आपदाओं के समय की जाने वाली आपात सेवाओं का प्रशिक्षण दिया गया।
साहू जैन कॉलेज के रोवर-रेंजर्स निपुण प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन की शुरुआत ध्वजारोहण और व्यायाम से हुआ। प्राचार्या डॉ.विधु द्विवेदी, रोवर प्रभारी डॉ.गौतम बनर्जी, रेंजर्स प्रभारी डॉ.कुसुम कुशवाहा के निर्देशन में आयोजित निपुण प्रशिक्षण शिविर में रोवर-रेंजर्स को हड्डियों के टूटने, आग लगने, पानी में डूबने, चोट लगने तथा बेहोश होने पर दी जाने वाली प्राथमिक चिकित्सा सुविधा के बारे में जानकारी दी गई। डॉ.गौतम बनर्जी ने बताया कि आपातकालीन में दी जाने वाली सेवाएं जीवन रक्षक के रूप में काम आती हैं। निपुण शिविर में रेंजर्स टीम को गांठ बांधने, टेंट लगाने और पुल निर्माण की भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षिका रितु रानी, विनीता पाल ने प्रशिक्षण दिया। शिविर में रोवर लीडर डॉ.गौतम बनर्जी, रेंजर लीडर डॉ.कुसुम कुशवाहा, रेंजर कनुप्रिया ने निपुण प्रशिक्षण शिविर का नेतृत्व किया।