{"_id":"5c194404bdec2257036f748b","slug":"101545159684-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं का लाभ उठाएं अल्पसंख्यक: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं का लाभ उठाएं अल्पसंख्यक: डीएम
विज्ञापन
योजनाओं का लाभ उठाएं अल्पसंख्यक: डीएम
बिजनौर। विकास भवन में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस समारोह का आयोजन किया गया। अल्पसंख्यक वर्ग से शासन की योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया गया।
डीएम अटल कुमार राय ने अल्पसंख्यक समूह के लोगों को अपने ज्ञान तथा सूचनाओं में अभिवृद्धि करते हुए सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का अनुरोध किया। भाजपा विधायक कमलेश सैनी ने अल्पसंख्यक समुदाय की समस्याओं जैसे मदरसा आधुनिकीकरण, शिक्षकों की बकाया मानदेय को शासन के संज्ञान में लाने की बात कही एवं संविधान प्रदत्त अधिकारों एवं कर्तव्यों का पालन करते हुए देश की एकता, अखंडता को बनाए रखने की अपील की। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण मिश्र ने अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान एसपी उमेश कुमार सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी विशाल कुमार, मलकीत सिंह, सतवंत सिंह सलूजा, खान जफर सुल्तान, मुफ्ती उवैस अकरम, फादर मैथ्यू, चेयरपर्सन पति शमशाद अंसारी, फारूख बिजनौरी आदि मौजूद रहे।