{"_id":"5c13fe10bdec2255ca455339","slug":"101544814096-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील के निरीक्षण में डीएम ने कई बाबूओं को जमकर फटकारा, कार्य में सुधार की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील के निरीक्षण में डीएम ने कई बाबूओं को जमकर फटकारा, कार्य में सुधार की चेतावनी
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निरीक्षण के दौरान बाबुओं से खफा हुए डीएम
धामपुर। डीएम अटल कुमार राय ने शुक्रवार को तहसील न्यायालय और कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कार्यालय में रिकार्ड के अधूरा पाने पर संबंधित विभाग के कई बाबुओं को जमकर फटकार लगाई। कार्य में सुधार न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
डीएम शुक्रवार दोपहर बाद तहसील में पहुंचे। उन्होंने तहसील के अभिलेेेखों का गहनता से निरीक्षण किया। इस मौके पर रजिस्ट्रार कानूनगो महीपाल सिंह द्वारा अभिलेखों को उपलब्ध न कराने पर डीएम ने जमकर फटकार लगाई। डीएम ने राजस्व लिपिक के कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन किया। जब डीएम ने संबंधित लिपिक युवराज से तहसील दिवस कार्यक्रम और अन्य दिनों में जनता से आने वाले प्रार्थना पत्रों के निस्तारण व सरकार से आने वाले प्रार्थना पत्रों के डिस्पोजल की प्रक्रिया के बारे में जानना चाहा तो वह कोई जवाब नहीं दे सके। डीएम ने संबंधित लिपिक को कार्य में सुधार की चेतावनी दी। डीएम ने कहा कि तहसील दिवसों में आने वाली शिकायतों के निस्तारण की भी सही प्रकार से ग्रेडिंग नहीं की जा रही है। डीएम से तहसील परिसर में साफ सफाई व्यवस्था को देख संतोष जताया। तहसीलदार न्यायालय में विचाराधीन वादों के निस्तारण पर संतोष जता लंबित वादों को निपटाने में और तेजी के निर्देश दिए। करीब डेढ़ घंटे तक हुए निरीक्षण के दौरान तहसीलदार भान सिंह और एसडीएम कुंवर वीरेंद्र कुमार मौर्य शामिल रहे।