{"_id":"5bfc44f6bdec2241cb56a71e","slug":"101543259382-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल किसानों को धान की फसल बेचने को करेंगे प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल किसानों को धान की फसल बेचने को करेंगे प्रेरित
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
लेखपाल किसानों को धान की फसल बेचने के लिए करेंगे प्रेरित
बिजनौर, 26 नवंबर
डीएम अटल कुमार राय ने बताया कि धान की खरीद के लिए 26 नवंबर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। डीएम के अनुसार अब लेखपाल गांवों में जाकर धान की खेती करने वाले किसानों को धान क्रय केंद्रों पर बेचने के लिए प्रेरित करेंगे।
इस सप्ताह के अंत में लेखपालों को यह प्रमाणपत्र देना होगा कि उन्होंने धान बोने वाले कितनों किसानों से संपर्क कर कितना धान बिकवाया। यदि किसी प्रभारी द्वारा अकारण किसी किसान का धान लेने से मना कर उसे लौटाया गया, तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने उपकृषि निदेशक जेपी चौधरी व जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्रा से अनुदानित किसानों की सूची लेखपालों को देने के निर्देश दिए हैं। किसी भी दशा में किसानों का उत्पीड़न न किया जाए तथा शासन की मंशा के अनुरूप किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य एवं केंद्र सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ दिलाया जाए। डीएम ने धान खरीद क्रय केंद्रों को रविवार व छुट्टी के अन्य दिनों में भी खोलकर खरीदारी करने के आदेश दिए हैं।
जागरूक किया
बिजनौर। विकास खंड नजीबाबाद़ की ग्राम पंचायत तैय्बपुर गौरवा में एलईडी वैन के माध्यम से गांवों को खुले में शौचमुक्त रखने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान विभिन्न गतिविधियां जैसे नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता के बारे में विस्तृत चर्चा वीडियो फिल्म प्रसारण तथा स्वच्छता शपथ ग्रहण इत्यादि कार्यक्रम किए गए।