फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   किसान मजदूर संगठन ने किया धरना प्रदर्शन

किसान मजदूर संगठन ने किया धरना प्रदर्शन

Thu, 06 Sep 2018 12:29 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
किसान मजदूर संगठन ने किया धरना प्रदर्शन
किसान मजदूर संगठन ने किया धरना प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हल्दौर। गांव नांगलजट में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने स्टेट बैंक से एक किसान की बिना मर्जी के उसके खाते से मोटी रकम निकालने को लेकर बैंक के सामने धरना-प्रदर्शन किया। डीएम से शिकायत करने का निर्णय लिया है।

क्षेत्र गांव नौरंगपुर निवासी किसान संतराम सिंह का गांव नांगलजट के भारतीय स्टेट बैंक में खाता है। किसान के अनुसार उसके खाते में 18182 रुपये थे। कुछ दिन पूर्व उसके खाते से यह धनराशि उसकी बिना मर्जी के निकाल ली गई। किसान ने बैंक प्रबंधक से इसकी शिकायत की। आरोप है कि बैंक प्रबंधक ने किसान की शिकायत को अनसुना कर दिया। बुधवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महासचिव कैलाश लांबा की अगुवाई में किसान की रकम वापस दिलाने और मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग को लेकर बैंक के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने पीड़ित किसान की बैंक से निकाली गई रकम शीघ्र वापस न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। धरने की अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार उर्फ बिट्टू व संचालन वेदप्रकाश चौधरी ने किया। जिला उपाध्यक्ष शकील अहमद, हल्दौर ब्लाक अध्यक्ष राकेश चौधरी, ठाकुर सिंह, बिट्टू चौधरी, मलखान सिंह, सुरेश कुमार, रामपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed