{"_id":"5b6350bf4f1c1b923e8b4cd6","slug":"101533235391-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात एडीजे के कार्यक्षेत्र बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात एडीजे के कार्यक्षेत्र बदले
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। हाईकोर्ट ने बिजनौर में तैनात सात एडीजे के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया है। हाईकोर्ट द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार एडीजे संजीव पांडे को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर एक में, एडीजे राजकुमार बंसल को अपर जिला एवं सत्र न्यायरधीश कोर्ट नंबर दो में न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। कोर्ट नंबर दो के न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट के वादों की सुनवाई भी करेंगे। एडीजे सुनील कुमार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर तीन का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। एडीजे रजनीश कुमार को स्पेशल जज बनाया गया है। वे आवश्यक वस्तु अधिनियम और बिजली चोरी के मामलों की सुनवाई भी करेंगे। एडीजे ओमप्रकाश वर्मा को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर पांच का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वे गैंगस्टर एक्ट के मामलों की सुनवाई करेंगे। एडीजे मुमताज अली को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर छह में नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन